AMIT LEKH

Post: ख़ुशी के लड्डू पर राजनीति की खुसर-फुसर

ख़ुशी के लड्डू पर राजनीति की खुसर-फुसर

पटना, (अमिट लेख)। कल आरजेडी के तरफ से लालू प्रसाद यादव की रिहाई के बाद विधानसभा में लड्डू बांटे गए हैं…वहीं विपक्ष विधानसभा के पोर्टिको में प्रदर्शन कर रहा था। उसी वक्त, आरजेडी के नेताओं ने बीजेपी को लड्डू खिलाने का प्रयास किया था…तभी बीजेपी के विधायक ने मिठाई भरी थाली को हवा में उछाल दिया.

आरजेडी के ट्वीट के बाद अब राजधानी में राजनीति शुरू हो गई है..

बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ‘बचौल’ ने राजद के नहले पर दहला मारते हुए कहा है, कि अगर हम कुत्ता है तो कुत्ता वफादार होता है! उन्होंने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि “जो चोर होते हैं, वे हीं भौंकते हैं”। वहीं आरजेडी के विधायक भाई बिरेंद्र ने यह भी कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन देश को लूटने का काम “गोरे गोरे गाल और उजले दाढ़ी” वालों ने किया है। इसपर कांग्रेस के भाई अजीत ने कहां है कि इन सब बातों से कोई मतलब नहीं है। किसी का अपमान नहीं हुआ है, हम लोग सदन में जनता की बात को उठाने आते हैं, जिसने इस तरह का बयान दिया है उनसे जाकर पूछे.

Comments are closed.

Recent Post