AMIT LEKH

Post: लाठीचार्ज में घायल भाजपा नेता विजय कुमार की मौत

लाठीचार्ज में घायल भाजपा नेता विजय कुमार की मौत

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में घायल भाजपा नेता विजय कुमार की मौत हो गई

✍️ स्टेट हैड

– अमिट लेख

पटना। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में घायल भाजपा नेता विजय कुमार की मौत हो गई। राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर केनन का भी इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के लाठीचार्ज में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार की मौत हो गई।

Comments are closed.

Recent Post