



नौरंगिया थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव नौरंगिया पुलिस ने बरामद किया है
नंदलाल पटेल
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। नौरंगिया थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव नौरंगिया पुलिस ने बरामद किया है। एएसआई मकसूद आलम ने बताया की जंगल में लकड़ी चुनने गए लोगों ने पुलिस को सुचना दी जिसके आधार पर पुलिस घटनास्थल हरदिया चाती के समीप वीटीआर जंगल से महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव चार से पांच दिन पहले का प्रतीत हो रहा है। मृत महिला के चेहरे पर खून के निशान मिले है। जिस कारण महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।समाचार लिखे जाने तक शव कि सिनाख्त नहीं हो पाई है। शव के रंग रूप से मृत महिला थारू या फिर नेपाली मूल की लग रही है। हालांकि पुलिस घटना की जांच में जुटी गई है।