



इंद्रधनुष🌈 टीकाकरण अभियान की शुरुआत उप विकास आयुक्त विक्रम विरकर, भा.प्र.से. भोजपुर एवं सिविल सर्जन भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से सामुदायिक भवन चंदवा आरा मे नवजात शिशु को पोलियो ड्रॉप्स की दो बुंद पिलाकर किया गया
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। 11.09.2023 से 17.09.2023 तक आयोजित होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष🌈 टीकाकरण अभियान की शुरुआत उप विकास आयुक्त विक्रम विरकर, भा.प्र.से. भोजपुर एवं सिविल सर्जन भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से सामुदायिक भवन चंदवा आरा मे नवजात शिशु को पोलियो ड्रॉप्स की दो बुंद पिलाकर किया गया। कार्यक्रम में डाॅ संजय कुमार सिंहा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के दौरान जिले मे कुल 1254 विशेष सत्रों पर 0-5 वर्ष के लगभग 17656 बच्चो को टीकाकरण से अचछादित करने का लक्ष्य रखा गया है। आज इस शुभारंभ के मौके पर WHO के एस.एम.ओ. डाॅ आशीष, UNICEF के एस.एम.सी. कुमुद मिश्रा, विजेंद्र कुमार युएनडीपी, राकेश ठाकुर युएनडीपी, प्रतिभा राय महिला पर्वेक्षिका उपस्थित रही।