



उत्पाद विभाग की टीम ने दबोचा
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। वर्ष 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके धड़ल्ले से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे है। अब देखिए न, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) केके पाठक शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों को अप-टू-डेट करने में लगे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी आदत से मजबूर शिक्षक हैं, जो शिक्षकों की छवि को धूमिल करने में लगे हैं. ऐसे ही एक शिक्षक को पूर्वी चम्पारण जिला के घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र से उत्पाद विभाग ने शराब के नशा में गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए शिक्षक एक मध्य विद्यालय में हेडमास्टर हैं। जिन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि कल शाम छौड़ादानो चेक पोस्ट पर विगाग के प्रतिनियुक्त अधिकारी जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति का ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया गया तो उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि राजेश सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपापुर में हेडमास्टर पद पर है। वह नेपाल से शराब पीकर आ रहे थे। उसी दौरान छौड़ादानो चेकपोस्ट के बाद जांच के क्रम में उन्हें गिरफ्तार किया गया। बतादें कि विगत जुलाई महीना में शराब के नशे में घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बनकटवा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवा कला के हेडमास्टर जयनाथ कुमार सिंह को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि राजेश सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपापुर में हेडमास्टर पद पर है। वह नेपाल से शराब पीकर आ रहे थे। उसी दौरान छौड़ादानो चेकपोस्ट के बाद जांच के क्रम में उन्हें गिरफ्तार किया गया। बतादें कि विगत जुलाई महीना में शराब के नशे में घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बनकटवा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवा कला के हेडमास्टर जयनाथ कुमार सिंह को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया था।