



युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधीनस्थ नेहरू युवा केंद्र संगठन मोतिहारी के अंतर्गत हरसिद्धि प्रखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती मनाया गया
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधीनस्थ नेहरू युवा केंद्र संगठन मोतिहारी के अंतर्गत हरसिद्धि प्रखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती मनाया गया। कार्यक्रम में हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, रोटरी क्लब के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, शिक्षाविद देवेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पवन राज, निकेश सिंह, रवि विश्वकर्मा इत्यादि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

अतिथियों ने दीनदयाल जी के द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद के दर्शन पर विचार व्यक्त किया। साथ ही अतिथियों ने कहा कि आज भारत सरकार द्वारा संचालित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, G 20 का भारत सरकार द्वारा सफल आयोजन और आज भारत दुनिया में विश्व मित्र के रूप में स्थापित हुआ है, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभिषेक आर्यन व प्रियेश गौतम, एवं मौके पर अरविंद यादव, मुन्ना साह ,मनोज कुशवाहा, महेंद्र सहनी, ओमकार पांडे, स्वीकार पांडे इत्यादि अनेकों युवा उपस्थित रहे।