



नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विज्ञान महाविद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को भगत सिंह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाकपा माले और अइसा के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विज्ञान महाविद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को भगत सिंह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाकपा माले और अइसा के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता किसान नेता अच्छेलाल मेहता ने की। सभा को संबोधित करते हुए आइसा के कोशी प्रभारी अमित चौधरी ने कहा की देश के वर्तमान स्थिति के आंकलन भगत सिंह ने 1929 मे ही कर दिए थे। साम्प्रदायिक दंगों पर भगत सिंह का स्पष्ट विचार था। की इस लड़ाई को रोकने के लिए वर्ग चेतना की जरूरत है। उनका स्पष्ट कहना था की गरीब मजदूर किसानों का असली दुश्मन पूंजीपति वर्ग है। संसार के सारे गरीब चाहे किसी रंग, धर्म, जाती, राष्ट्र का हो सभी की समस्या बराबर है। उन्होंने कहा था। की सत्ता को मजदूर मेहनतकश के हाथ में होना चाहिए भगत सिंह ने रूस के क्रांति और लेनिन का उदाहरण देते रहे थे। आइसा भगत सिंह के रास्ते पर चलने वाला क्रन्तिकारी संगठन है।और हम भगत सिंह के विचारों को सभी युवाओं से अवगत कराने का काम करेंगे। माले जिला सचिव कॉमरेड जयनारायण यादव ने भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह के सपनो का भारत का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। शोषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार फांसीवाद को मजबूत करते हुए पूंजीवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत और इंडिया के बेमतलब विवाद को बढ़ाकर मूल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। भाकपा माले भगत सिंह के सपनो के भारत के निर्माण की लड़ाई और मजबूती से लड़ेगी। सभा को सम्बोधित करते हुए छातापुर प्रखंड अध्यक्ष राहुल राज ने कहा की भगत सिंह कहा करते थे की धर्म को राजनीति से बिलकुल अलग करके रखना चाहिए और मूल मुद्दों पर राजनीती होनी चाहिए। आइसा समाज मे जाती धर्म का नहीं बल्कि वर्ग चेतना और वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देती है। सभा में आइसा के राष्ट्रीय कमिटी सदस्य संतोष सियोटा जिला उपाध्यक्ष अनुपम, सुनील कुमार,जन्मजाई राई,श्रवण यादव ,अशोक यादव, रानी राय, चंदा देवी, कैलाश कुमार कमल, अब्दुल रहमान, मोहम्मद मुस्लिम आदि मौजूद थे।