AMIT LEKH

Post: बिजली की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से जख्मी इलाजरत

बिजली की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से जख्मी इलाजरत

नगर परिषद क्षेत्र के मलहनमा में सोमवार की अहले सुबह बिजली की करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई

न्यूज़ डेस्क, सुपौल

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के मलहनमा में सोमवार की अहले सुबह बिजली की करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार माया देवी उम्र 35 वर्ष नामक महिला अपने घर में लगे बिजली के बोर्ड में तार लगा रही थी।

फोटो : संतोष कुमार

तभी अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गया। जिसके कारण उसे बिजली के करंट लग गया। और वह जख्मी हो गई। बाद में उसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार दर्ज किया जा रहा था। महिला के परिजनों ने बताया कि बिजली करंट के संपर्क में आ गई। जिसके कारण वह बदहवास व गंभीर हो गई। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. बीएन पासवान का कहना है कि महिला खतरे से बाहर है। डॉक्टर ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आने से इलाज का अच्छा असर हुआ है।

Comments are closed.

Recent Post