



रक्सौल शहर स्थित कौड़ीहार चौक पर एक विवाह मे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की विस्तार प्रकोष्ट की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के रक्सौल शहर स्थित कौड़ीहार चौक पर एक विवाह मे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की विस्तार प्रकोष्ट की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रक्सौल नगर प्रमुख यश मिश्रा के द्वारा किया गया।

इस बैठक मे रक्सौल नगर के सभी वार्ड प्रमुख सहित रक्सौल प्रखंड कमिटी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे लोजपा रामविलास के जिला प्रमुख राहुल आर पाण्डेय शामिल हुए। राहुल आर. पाण्डेय ने सभा में उपस्थित प्रखंड और नगर से आये कार्यकर्ताओ के कार्यो का समीक्षा करते हुए कहा की पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा आने वाले चुनाव मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथो को मजबूत करने के लिए बिहार फस्ट बिहारी फस्ट विजन को जन जन तक पहुचाकर लोगो को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित करना होगा। हम सभी को खुद ही चिराग पासवान बनकर बिहार को विकसित बनाने के लिए सक्रिय होना होगा। कार्यक्रम मे उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह रक्सौल प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार ने नगर प्रमुख यश मिश्रा के कार्यो की सराहना करते हुए बताया की बिहार में बढ़ रहे अपराध और युवाओ का पलायन रोकने तथा बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना होगा। हम सभी को बिहार के विकास के लिए चिराग पासवान को मुख्य मंत्री बनाने के उदेश्य से मेहनत करना होगा। बैठक मे संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा धीरज वाजपेई नरेश यादव ब्रजकिशोर महतो संजय दास पंकज पासवान आकश कुमार नीरज पासवान सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।