नये सड़क के निर्माण के सवाल पर ग्रामीण कार्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ 24 अगस्त 2023 की बैठक में 55 सड़कों के निर्माण/मरम्मतीकरण की बात हुई
न्यूज़ डेस्क, भोजपुर ब्यूरो
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। अगिआंव प्रखंड के नये सड़कों के निर्माण, बुरी तरह जर्जर हो चुके सड़कों के पुनर्निर्माण, एवं छूटे हुए दलित-गरीबों और वंचित वर्ग के गांव-टोलों और बसावटों के लिए नये सड़क के निर्माण के सवाल पर ग्रामीण कार्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ 24 अगस्त 2023 की बैठक में 55 सड़कों के निर्माण/मरम्मतीकरण की बात हुई जिसकी सूची निन्न है। लगातार प्रयास की बदौलत कई सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है,कई सड़कों के निर्माण के लिए DPR भी भेजा जा चुका है,छूटे हुए बसावटों का सर्वे किया जा रहा है। इस लिस्ट के अलावा यदि प्रखंड-अगिआंव की कोई सड़क जो जर्जर है,या छूटे हुए टोले जिनको संपर्कता प्रदान नहीं है उसे कमेंट में लिखें।
1. बरुणा-नोनऊर सड़क,दिसम्बर 2023 में निर्माण कार्य होगा शुरू।
2. नारायणपुर थाना से सितुहारी तक सड़क का मरम्मतीकरण कराया जाएगा।
3. नरियाडीह स्कूल से डीहरा तक नया सड़क निर्माण के लिए DPR बना कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है।
4. कुर्मिचक पासवान टोली से कुर्मिचक गांव तक सड़क निर्माण, आज़ादी के बाद से ही इस गाँव तक पहुँच पथ नहीं है । सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।
5. मुजफ्फरपुर मेन रोड से महादलित टोला ( रविदास टोला) तक नया सड़क निर्माण के लिए सर्वे किया जा रहा है ।
6. बरुणा – नोनऊर मेन रोड से जनकपुर टोला (बरुणा ) के दलित मोहल्ला तक नया सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।
7. भगवानपुर पूल से दलेलगंज होते हुए सन्देश तक सड़क बुरी तरह जर्जर हो चुका है, नवनिर्माण कराया जायेगा।
8. अगिआंव-पोसवा-अहिले खेंडी- मेघरिया कमरिया होते हुए बागा पूल तक नया सड़क निर्माण नई तकनीक से कराया जाएगा,प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।
9. मुरादपुर मिडिल स्कूल से बाघी गावँ तक नया सड़क निर्माण,सर्वे हो गया है,DPR बन गया है।
10. चिलहर मिडिल स्कूल से ग्राम-तराचक तक नया सड़क निर्माण। सर्वे किया जाएगा।
11. डिहरा से कुर्मिचक होते हुए पोसवां नहर पर नया सड़क निर्माण ।
12. पवना से रनी बड़ी नहर पूल तक सड़क मरम्मतीकरण किया जाएगा।
13. भगवानपुर से नरौनी, खोपिरा रविदास टोला होते हुए पाली ढिवर टोला यादव टोली तक तक सड़क मरम्मतीकरण किया जाएगा।
14. नरौनी महादलित टोला (रविदास टोला) से मेन रोड तक नया सड़क निर्माण । सर्वे किया जाएगा।
15. लसाड़ी शहीद स्मारक से बनौली बर तक सड़क मरम्मतीकरण किया जाएगा।
16. खनेट महादेव स्थान से नहर के पश्चिम साइड होते धोबहा मांझी टोला होते हुए पोसवां तक नया सड़क निर्माण। सर्वे किया जाएगा।
17. बरुणा-नोनऊर रोड से नाड़ी गाँव तक सड़क अत्यंत ही जर्जर हो चुकी है, नवनिर्माण कराया जाये। सर्वे किया जाएगा।
18. डिलियां पूल से डिलियां मांझी टोला टांड तक नया सड़क निर्माण । आज़ादी के बाद से आज तक यहाँ जाने के लिए सड़क नहीं है। DPR बन गया है।
19. अगिआंव-चौंरी मुख्य पथ भीखमपुर बाज़ार से उमेश यादव के घर होते हुए रविदास टोला राम रेखा राम के घर तक नया सड़क निर्माण। सर्वे किया जाएगा।
20. होस्टल के गेट से गोरपा हाई स्कूल होते हुए गोरपा टोला तक नया सड़क निर्माण । DPR बन गया है।
21. गोरपा से कोसियर तक नया सड़क निर्माण । सर्वे किया जाएगा।
22. अगिआंव से लसाढ़ी- भीखमपुर होते हुए चौरी लख तक सड़क बुरी तरह जर्जर हो चुका है, मरम्मतीकरण कराया जायेगा, इस सड़क को PMGSY में शामिल करने के लिए अनुशंसा की गई है।
23. गड़हनी अगिआंव मुख्य पथ के रतनाढ मोड़ से बेरथ गांव होते हुए डिलियाँ लख तक सड़क निर्माण। सर्वे किया जा रहा है।
24. लसाड़ी शहीद स्मारक से आज़ाद नगर तक सड़क निर्माण । सर्वे किया जा रहा है।
25. कुर्मिचक गाँव के मेन रोड से महावीर टोला तक नया सड़क निर्माण। प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है।
26. बरुना मेन रोड से जनकपुर महादलित टोला होते हुए भलुनी सूर्यमठ तक नया सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है ।
27. अगिआंव-बागा मुख्य पथ से पूर्वी टोला होते हुए हाई स्कूल, अहिले तक नया सड़क निर्माण। सर्वे किया जाएगा।
28. अगिआंव-बागा मुख्य पथ से छोटकी आहर होते हुए खेंडी यादव टोली तक नया सड़क निर्माण।प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है ।
29. भगवानपुर-विछिआंव मेन रोड से खोपिरा मांझी टोला तक सड़क जर्जर हो चुका है, नवनिर्माण कराया जाये ।
30. आरा-सहार मुख्य पथ में पवना मेन रोड से हाई स्कूल पवना तक सड़क निर्माण । DPR बन कर भेजा जा चुका है ।
31. पंवार मेन रोड से पंवार रविदास टोला-अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय हिट हुए मांझी टोला तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है, नवनिर्माण कराया जाये। सर्वे किया जा रहा है।
32. ग्राम-नोनउर में पंचायत सरकार भवन से लेकर बिहारी साव के घर के बगल से सडक निर्माण । सर्वे किया जा रहा है।
33. ग्राम-डूमरियां इंग्लिश पूल से लेकर स्कूल होते जुए जिगिर से मुख्य नहर तक सडक निर्माण । सर्वे किया जा रहा है।
34. ग्राम-बडगांव रविदास टोली ट्रांसफॉर्मर से कुर्मिचक फाल तक सड़क निर्माण। सर्वे किया जा रहा है।
35. ग्राम-नारायणपुर वार्ड नंबर-8 के शोभ नारायण यादव के घर से उत्तरी यादव टोला होते हुए विशम्भरा-लसाढ़ी रोड में जोड़ा जाये । सर्वे किया जा रहा है।
36. ग्राम-कामरियाँ से चिपुरा-मेहनदौरा तक सड़क निर्माण।सर्वे किया जा रहा है।
37. बरुणा-नोनउर मेन रोड से सेंवथा महादलित टोला(रविदास टोली) तक नया सड़क निर्माण। सर्वे किया जा रहा है।
38. नारायणपुर-करबासिन मेन रोड से करबासिन मांझी टोला तक कालीकरण।सर्वे किया जा रहा है।
39. अगिआंव-बागा मेन रोड में ग्राम-कामरियाँ और खेंडी बाजार में नाला निर्माण।
40. नोनउर बाज़ार पर दोनों तरफ नाला निर्माण ।RCD से निर्माण कराया जाएगा।
41. नारायणपुर-करबासिन मेन रोड से गोड़िहां तक जो सड़क बना है काफी जर्जर हो चुका है, मरम्मतीकरण कराया जाएगा।
42. अगिआंव-बागा मेन रोड से एकौना महादलित टोला तक सड़क निर्माण। सर्वे किया जाएगा।
43. आरा सहार मेन रोड से ग्राम-बरुणा रामकेवल पासवान के घर होते हुए नागा यादव के घर तक नया सड़क निर्माण। सर्वे किया जाएगा।
44. रतनाढ़-बेरथ मेन रोड से सोनाटोला होते हुए लोहाटोला तक मरम्मतीकरण कराया जाएगा।
45. अजीमाबाद-नोनउर मेन रोड से ब्रह्मपुर गांव तक मरम्मतीकरण कराया जाएगा।
46. ग्राम-पवार में गोवर्धन पहाड़ से नंदा बाबा के टोला तक सड़क निर्माण के लिए सर्वे किया जाएगा।
47. पवार पंचायत के ग्राम एकौनी में देवी अस्थान से छलका होते हुए गुप्तेश्वर सिंह के घर तक सड़क निर्माण के लिए सर्वे किया जाएगा।
48. बनौली डीहरा मेन रोड से बनौली हाई स्कूल तक नया सड़क निर्माण।
49. बनौली-डीहरा रोड से मेहँदीचक तक सड़क निर्माण।
50. खनेट महादेव स्थान से लेकर महादलित टोला होते हुए यादव टोली तक नया सड़क निर्माण।
51. नारायणपुर-करबासिन रोड निर्माण में तेजी लाई जाए।
52. बेरथ मुख्य रोड से बेसी के टोला काली मंदिर होते हुए बेरथ बिंद टोली तक नया सड़क निर्माण।
53. बनौली शहिद स्मारक से पासवान टोली होते हुए मंदिर-सामुदायिक भवन होते हुए मानडीह गांव तक नया सड़क निर्माण।
54. मेघरियाँ मेन रोड से सत्येन्द्र पाल के घर से तेगा भगत टोला होते हुए मुस्लिम टोला के सटे अगिआंव बागा मेन रोड़ तक नया चक रोड निर्माण ।
55. ग्राम-बेरथ में जगशाला के पास बाहा में स्थित पुल ढह गया है, नया पूल निर्माण कराया जाए।








