माप तौल विभाग को लंबे समय के बाद नींद खुली। माप -तौल विभाग की ओर से अभियान चलाकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की दुकानों में छापेमारी की जा रही है
न्यूज़ डेस्क, सुपौल
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। माप तौल विभाग को लंबे समय के बाद नींद खुली। माप -तौल विभाग की ओर से अभियान चलाकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की दुकानों में छापेमारी की जा रही है।

शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में फल, सब्जी, कपड़ा, स्वर्ण आभूषण दुकान, किराना दुकान, कपड़ा दुकान, हार्ड वेयर की दुकानों पर जांच की गई। अधिकारियों ने लगभग 40 दुकान पर चेकिंग की। जिनमें कांटा सत्यापन पर ध्यान नही देने वाले 13 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया और 05 दुकानों से बाट उठाया गया। दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर इधर उधर हो गए। माप तौल निरीक्षक अनिल चौधरी ने बताया कि बाजार क्षेत्र में 40 दुकानों की जांच की गई है। बिना सत्यापन के बाट और माप-तौल उपकरण का उपयोग कर रहे 13 दुकानदारों को नोटिस दी गई। विभाग की ओर से इस प्रकार से औचक चेकिंग होगी।








