AMIT LEKH

Post: सिरफिरे पति ने पत्नी को बीच बाजार में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

सिरफिरे पति ने पत्नी को बीच बाजार में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

नगर परिषद के मुख्य बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को परिवारिक कलह में एक पति ने अपनी ही पत्नी को बीच बाजार में दौड़ा -दौड़ा कर पिटाई कर दिया

बीच बचाव में जुटी पुलिस

न्यूज़ डेस्क, सुपौल

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद के मुख्य बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को परिवारिक कलह में एक पति ने अपनी ही पत्नी को बीच बाजार में दौड़ा -दौड़ा कर पिटाई कर दिया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

फोटो : संतोष कुमार

सूचना पर गस्त कर रही पुलिस बीच -बचाव कर दोनों को थाने ले आई। घटना के संदर्भ में झरकहा निवासी काजल कुमारी ने बताया कि मेरी शादी नगर परिषद क्षेत्र पत्तरघट्टी निवासी प्रिंस कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालजनों से परिवारिक जीवन खुशी-खुशी व्यतीत हो रहा था। विगत तीन महीने से मेरी सास बराबर मुझे प्रताड़ित करती रहती थी। जिसको लेकर मैं विगत एक महीना से अपने मायके रह रही हूं। पति से हमारा एक महीने में कभी बातचीत नही हुई। शुक्रवार को हमारा बीए पार्ट 2 का परीक्षा सुपौल में था ।

छाया : अमिट लेख

परीक्षा को लेकर मैं अपने पति प्रिंस कुमार को आज रोज शुक्रवार को मोबाइल के माध्यम जानकारी दिये कि मेरा परीक्षा सुपौल में है। मेरे पति प्रिंस कुमार ने बोला कि हम परीक्षा दिलाने नही जाएंगे। जिसके बाद मैं अपने चचेरे भाई के साथ परीक्षा देने सुपौल गई। जहां पहुंचते ही मेरे पति चचेरे भाई के मोबाइल पर गंदी-गंदी गाली देने लगें । जब मैं परीक्षा देकर वापस अपने मायके झरकाहा गई। कुछ देर बाद मेरे पति प्रिंस कुमार मेरे मायके पहुंचकर मेरे चाचा व भाई को गंदी-गंदी गाली देने लगें और मुझे अपने बाइक पर जबरन बैठाकर त्रिवेणीगंज बाजार की ओर ले आये। बाजार पहुंचते ही मेरे पति ने मुझे दौरा -दौरा कर पीटा।

Comments are closed.

Recent Post