AMIT LEKH

Post: छठ पर्व को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण

छठ पर्व को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर भोजपुर एसडीएम ,एसपी ने कोईलवर सोन नदी छठ घाट का निरीक्षण किया

न्यूज़ डेस्क, भोजपुर ब्यूरो 

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर भोजपुर एसडीएम ,एसपी ने कोईलवर सोन नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। आगामी छठ पर्व में छठ व्रतियों को छठ घाट पर आने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर नगर पंचायत के द्वारा बीते सप्ताह से ही जेसीबी के द्वारा सड़क मार्ग व घाटों को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है।वही जिस घाट से बालू की खनन की गई है उस घाट पर बैरिकेटिंग के साथ साथ स्थानीय गोताखोरों की तैनाती भी की जायेगी। मालूम हो कि कोइलवर स्थित सोन नदी में छठ का व्रत करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। छठ पूजा के दिन घाटों पर पहुँचने वाले वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था पूजा स्थल से कुछ दूरी पर नवनिर्मित पुल सिक्स लाइन के की गई है। कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह करते हुए कहा की सोन नदी में खतरनाक छठ घाटों पर सतर्कता पूर्वक छठ पूजा का त्योहार मनाएं क्योंकि सोन नदी में बेतरतीब ढंग से हुए बालू उत्खनन से सोन नदी घाट पर 20 से 25 फीट गड्ढे बन गए हैं। जिससे छठ व्रत के दौरान छत व्रतियों को छठ महापर्व का अर्ध्य देने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों के के लिए चेंजिंग रूम, घाटों पर लाइट, चिकित्सकों की टीम के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी। इस दौरान कोइलवर नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष सरताज आलम,कोइलवर सीओ मौजूद रहें।

Comments are closed.

Recent Post