AMIT LEKH

Post: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी आग, सात लोग झुलसे, तीन की हालत नाजुक

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी आग, सात लोग झुलसे, तीन की हालत नाजुक

एक घर में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिससे भीषण आग लग गई

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। एक घर में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिससे भीषण आग लग गई। आग के चपेट में आने से सात लोग झुलस हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झुलसे लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद सातों को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर का कहना है कि सात में से तीन की हालत नाजुक है। घटना दरपा थाना क्षेत्र के भथनहिया गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि घर में काफी देर रसोई गैस लीक हो रही थी। घर वालों को पता नहीं चला। महिला ने जैसे ही गैस जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई फौरन आग फैल गई। जब लोग कुछ समझ पाते सिलेंडर भी आग की लग चुकी थी। लोग भाग कर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तभी अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। फिलहाल ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। आग ने पूरे घर को अपनी आगोस में ले लिया है। घर के सारे कीमती सामान जलकर राख हो गए।

Comments are closed.

Recent Post