



थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है
न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़
संतोष कुमार
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता की मां ने त्रिवेणीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही चार पांच लोगों को नामजद किया है। उसने बताया कि 5 नवम्बर की रात उसकी 16 वर्षीय नबालिग पुत्री घर से बाहर शौच के लिए बाहर निकली और घर नहीं लौटी। उस रात से ही नाबालिग पुत्री का खोजबीन शुरू हुई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया है। और जानकारी मिली कि गांव का ही चार पांच लोगों ने शादी के नियत मेरी नाबालिग पुत्री को अगवा किया है। इस बाबत त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।