AMIT LEKH

Post: महागठबंधन के घटक दलों कि बैठक आहुत

महागठबंधन के घटक दलों कि बैठक आहुत

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए, कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी की संसदीय सदस्यता पुनः बहाल करने की आवाज उठाई

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पं चम्पारण के जिला कार्यालय बलिराम भवन में महागठबंधन के घटक दलों की बैठक भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में भाजपा मुक्त चम्पारण, विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सदस्यता की बर्खास्तगी वापस लेने, संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा सुनिश्चित करने के साथ साथ चम्पारण के किसानों मजदूरों के ज्वलंत सवालों को लेकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। साथ हीं घटक दलों के पांच पांच साथियों को मिलाकर महागठबंधन का जिला स्तरीय समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया गया तथा 14 अप्रैल को महागठबंधन के बैनर तले अम्बेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कांग्रेस के कामरान, मदन मोहन तिवारी पूर्व विधायक, विनय शाही, प्रवेश मिश्रा, सुधा मिश्रा, भारतभूषण दूबे, जदयू के माधव सिंह, अशोक ओझा, देवनारायण राम, ह्रदया सिंह, राजद के अमजद खां, माकपा के प्रभु राजनारायण राव, माले के सुनील राव, फरहान रजा, भाकपा के राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, अशोक मिश्र, संजय सिंह, ध्रुव नाथ तिवारी, राजेन्द्र साह, अंजारूल,दुर्गा सिंह, सुबोध मुखिया, योगेन्द्र शर्मा, रंजीत जी, उमेश पटेल, पीताम्बर शर्मा, सहित महागठबंधन के दर्जनों नेत उपस्थित रहें।

Comments are closed.

Recent Post