अनियंत्रित पीकअप ने ठोकर की ठोकर से तीन की मौत
न्यूज़ डेस्क, बेतिया
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बड़ी ख़बर बगहा पुलिस जिला से है, जहां सड़क हादसे की अलग-अलग दो दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पहली घटना बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाटांड की है, जहां तेज़ रफ़्तार ट्रक औऱ बाइक की ज़ोरदार टक्कर में दो लोगों की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि बगहा नगर थाना क्षेत्र के पिपरिया में श्राद्धकर्म से लौट रहे एक शख़्स को अनियंत्रित पीकअप ने ठोकर मार दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नाज़ुक स्थिति के कारण उसे बेतिया रेफर किया गया उसी दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि करते हुए अनुमण्डल अस्पताल के डीएस के बीएन सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात बगहा में दो अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में इन लोगों की मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच औऱ आगे की कार्रवाई में जुटी है।








