AMIT LEKH

Post: शैशव कार्यक्रम के तहत बाल अधिकार सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

शैशव कार्यक्रम के तहत बाल अधिकार सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

शुभारंभ बाल गोष्ठी से शुभारंम्भ हुआ बाल अधिकार सप्ताह

न्यूज़ डेस्क, मण्डल न्यूज़

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख

महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। आज मंगलवार को धरमौली में कारितास इण्डिया कोलकाता के मार्गदर्शन में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा-निचलौल द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत बाल अधिकार सप्ताह का शुभारंभ जागरूकता बैठक से हुई जिसमें साधना ने सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम समन्वयक अंकित समसन ने कहा कि बाल दिवस 14 नवम्बर से बाल अधिकार दिवस 20 नवम्बर तक एक सप्ताह प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधि जागरूकता बैठक, रैली, कठपुतली शो, चाइल्ड फ्रेडसीप बन्धन,खेल कुद प्रतियोगिता, मेडिकल कैंप,कैनओपी, हस्ताक्षर अभियान द्वारा बच्चों एवं समुदाय को जागरूक किया जाएगा और यह कार्यक्रम महाराजगंज जनपद के निचलौल, नौतनवां, मिठौरा ब्लाक के 17 ग्राम पंचायत में संचालित है।

इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि “बच्चे कलाकारों में कलियों की तरह हैं और उनका ध्यान और प्यार से पालन-पोषण किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक हैं। केवल सही शिक्षा के माध्यम से ही समाज की बेहतर व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है “। थाना प्रभारी कंचन राव ने बच्चों के अधिकार पर फोकस करते हुए सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, और पी जी एस एस की शाखा प्रभारी सिस्टर जगरानी ने हेल्पलाइन नंबर पर ध्यान आकर्षित किया। बाल संसद की प्रधानमंत्री ने स्वक्षता एवं सफाई का संदेश दिया। विधालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार जायसवाल ने नियमित विधालय आने पर बच्चों को प्रेरित किया। जागरूकता बैठक में थाना प्रभारी कंचन राव, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा निचलौल के प्रभारी सिस्टर जगरानी, श्रवण कुमार, साधना, मेनका, प्रधानाचार्य राजेश कुमार जायसवाल, बाल संसद के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ती उपस्थित रहे। मेनका के धन्यवाद से बैठक का समापन किया गया।

Comments are closed.

Recent Post