AMIT LEKH

Post: अग्नि पीड़ितों से मिले मुख्य पार्षद, बांटी राहत सामग्री

अग्नि पीड़ितों से मिले मुख्य पार्षद, बांटी राहत सामग्री

पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें दी सांत्वना 

न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड नंबर 10 में मंगलवार की दोपहर अग्निकांड में चार परिवार के बेघर होने की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव व निवर्तमान मुखिया सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिजेन्द्र यादव ने उनके घर पहुंच कर पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान प्रत्येक परिवार को 25 किलो चावल,मुढ़ी, आलू अन्य जरूरी सामान तत्काल राहत सामग्री दी। वही नकद सहायता राशि देने के लिए त्रिवेणीगंज अंचल अधिकारी दिनेश प्रसाद बात किया अतिशीघ्र नगद राशि देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मुख्य पार्षद ने सावधानी से रहने की सलाह लोगों को दी।

उन्होंने अग्निपीड़ितों को विश्वास दिलाया कि विपदा की घड़ी में वे उनके साथ हैं। कहा कि इस इलाके में फूस के घर अधिक हैं। जिस कारण अगलगी की घटना अधिक होती रहती है। उन्होंने लोगों से घर में चुल्हा एवं ढिबरी आदि सावधानी के साथ जलाये जाने की नसीहत भी दी। इस मौके पर सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post