AMIT LEKH

Post: चूल्हें की चिंगारी से लगी आग में चार घर जलकर हुए राख

चूल्हें की चिंगारी से लगी आग में चार घर जलकर हुए राख

अग्निशमन टीम को आग बुझाने में काफी करनी पड़ी मशक्कत

न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड 10 में मंगलवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में चार परिवार के चार घर सहित लाखों रुपये की संपति जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना अग्निशमन पदाधिकारी को दिया। सूचना पाकर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी विध्यवासिनी राय के नेतृत्व में अग्निशमन टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि मो.जलाल के घर महिला परिजन खाना बना रही थी।

उसी क्रम में आग की चिंगारी घर के टट्टी में लगने के साथ ही घरों में आग पकड़ लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास के मो.सलाउद्दीन, मो.एमानुद्दीन, मो.नसरुल्ला के एक-एक घरों को आग ने अपने चपेट में ले लिया। जिसमें फर्नीचर, अनाज, कपड़ा, सिलाई मशीन, आभूषण तथा घर में रखें अन्य दैनिक उपभोग की सामग्री जल कर राख हो गई। इधर मामले में सीओ दिनेश प्रसाद ने कहा कि आग लगने से वहां हुए क्षति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post