AMIT LEKH

Post: नगर परिषद में पांच सैरातों की हुई बंदोबस्ती

नगर परिषद में पांच सैरातों की हुई बंदोबस्ती

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को पांच सैरातों का बंदोबस्त किया गया

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ब्यूरो न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को पांच सैरातों का बंदोबस्त किया गया। जिसमें मेला ग्राउंड रामनवमी मेला डाक पच्चीस लाख पचपन हजार से शुरू होकर बावन लाख पच्चीस हजार में बंदोबस्त किया गया। टेंपो और ई रिक्शा का बंदोबस्त सोलह लाख एक्कीस हजार से शुरू हुआ तेतिंस लाख दस हजार में बंदोबस्त किया गया। मंगल हाट का बंदोबस्त एक लाख उन्सठ हजार से शुरू किया गया, जो एक लाख पैंसठ हजार मैं बंदोबस्त किया गया। शनिचर हाट का बंदोबस्त एक लाख छप्पन से शुरू होकर एक लाख साठ हजार में बंदोबस्त किया गया। गुदरी हाट का बंदोबस्त नौ लाख पच्चीस हजार नवासी में बंदोबस्त किया गया। कुल मिलाकर नगर परिषद के पांच सैरातो की बंदोबस्ती एक करोड़ छ: लाख मूल्य में हुआ। मौके पर दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी राज साहिल मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, पुलिसकर्मी आदि मौजूद थे।

Recent Post