



महराजगंज ब्यूरो तैयब अली चिश्ती की रिपोर्ट :
शनिवार के सुबह लगभग नौ बजे के टाइम पुरानी मकान में युवती का लटकता हुआ मिला शव
न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (ब्यूरो न्यूज़)। खबर यूपी के जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढाडीह कला की है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के सुबह लगभग नौ बजे के टाइम पुरानी मकान में युवती का लटकता हुआ मिला शव। जिसकी जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया है।

वही घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृत युवती की पहचान बुढाडीह कला मैनावती उम्र 40 वर्ष पत्नी सुभाष के रूप में हुई।

वही मौके पर पहुंचे मृत युवती के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक बुढाडीह कला की निवासिनी मैनावती देवी के पति सुभाष प्रजापति चार महीना पहले इनका देहान्त हो गया था। इसी के सदमे में हमेशा रहा करती थी। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार आत्म हत्या करने की कोशिश की थी।