



जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :
भारत मे हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में चर्चा गर्म
नेपाल के राजनीतिज्ञों की नज़र भारत के लोकसभा चुनाव पर
न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला
नसीम खान “क्या”
– अमिट लेख
बगहा, (ब्यूरो डेस्क)। भारत मे हो रहे लोकसभा चुनाव पर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के राजनीतिज्ञों की नज़र बनी हुई है। साथ ही आमजन मानस में चुनाव को लेकर चर्चा गरम है। बतादें की भारत के राजनीति का गहरा असर नेपाल के समाजिक,आर्थिक व राजनीति पर देखा जाता है। नेपाल के साथ भारत का सम्बंध मित्रवत सदियों से चला आ रहा है ।जहां दोनो देशों के बीच नागरिकों के आवाजाही के लिए बीजा पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होती है । साथ ही दोनो देशों के बीच बेटी रोटी का सम्बंध है। इसलिए दोनो ही देशों के सरकार बनने या नई सरकार के आने का सीधा असर एक दूसरे देश के राजनीति व सम्बन्ध पर पड़ता है। राप्रपा के खुमराज राई ने बताया कि भारत के राजनीति का सीधा असर नेपाल के राजनीति पर पड़ता है साथ ही सरकार के व्यवहारिक सम्बंध नई सरकार के व्यवहारिक रणनीति तत्काल सरकार के व्यवहार से दोनो देशों के सम्बंध के आधार पर परस्पर आगे बढ़ते है। बतातें चलें कि इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव को लेकर स्थानीय समस्याएं भी चुनाव को प्रभावित करती है। हमारे देश के बहुत सारे नागरिक नेपाल में अस्थायी रूप से रहते हैं। जो, चुनाव के समय वोटिंग करने के लिए स्वदेश आ जाते हैं। इस तरह के वोटर्स के वोट दोनो देशों के व्यवहारिक सम्बन्धो के मद्देनजर रहते हुए निर्णायक होते हैं।