



विशेष ब्यूरो मोतिहारी सुशांत सिंह की रिपोर्ट :
मेहसी थाने के मेन मेहसी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी
न्यूज़ डेस्क, जिला पूर्वी चम्पारण
सुशांत सिंह
– अमिट लेख
मोतिहारी, (ए.एल.न्यूज़)। मेहसी थाने के मेन मेहसी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतका रौशन आरा (20) मेन मेहसी निवासी मो दानिस की पत्नी थी। सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को ले मृतका के पिता कोटवा खजुरिया गांव के मो मोतिउल्लाह ने थाने में आवेदन दिया है।
उसने पुलिस को बताया है कि रौशन की शादी 15 दिसम्बर 2023 को मेन मेहसी के रहने वाले मो दानिस के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह रौशन ने फोन कर बताया था कि दहेज के लिए ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे है। ग्रामीणों के साथ मेन मेहसी पहुंचा तो रौशन की मौत हो चुकी थी। ससुराल वाले घर से फरार थे। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।