



जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
बाजारों में सुहाग सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ रही
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र में महिलाओं ने हरतालिका तीज पर्व काफी उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया। तीज के अवसर पर मंदिरों, बाजारों में काफी रौनक रही।

बाजारों में सुहाग सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। मान्यता की सुहागिन औरतें पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत करती है। शुक्रवार को विवाहित महिलाओं ने ये व्रत अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखा। भगवान शिव, देवी पार्वती को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने मंदिरों में पंचामृत से शिवलिंग को स्नान करवाया। महिलाओं का मानना है कि सबसे पहले देवी पार्वती ने इस व्रत को रखा था। इस दौरान महिलाओं ने मंदिरों में गौरी- शंकर का पूजन किया। प्रसाद का भोग लगाया और देवी पार्वती को सुहाग सामग्री भी समर्पित की।
मंदिरों में पूजा कर मांगी मन्नते :
मंदिर आई रूपा ने बताया कि हरतालिका तीज के पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर नहा-धोकर पूरा श्रृंगार किया जाता है। पूजन के लिए केले के पत्तो पर मिट्टी बनाकर गौरी-शंकर की प्रतिमा स्थापित की जाती है। रात के समय भजन-कीर्तन करते हुए जागरण कर तीन बार आरती की जाती है।

इसके बाद शिव पार्वती विवाह की कथा सुनी जाती है। जानकारी देते पंडित कुंवर झा ने बताया कि हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। हरतालिका तीज को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मानना है कि देवी पार्वती के एक ही रूप मां हरतालिका को समर्पित हरतालिका तीज उस दिन की याद में मनाई जाती है। जब भगवान शिव ने पार्वती को स्वीकार किया था।