बांका से हमारे उप-संपादक का संकलन :
यह आयोजन मुख्य रूप से कैलाश प्रसाद अनिल प्रसाद राहुल प्रसाद नीतीश प्रसाद के द्वारा किया जा रहा है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बाराहाट, (संवाददाता)। प्रखंड क्षेत्र के चंगेरी गांव में हनुमान मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर 24 घंटे का हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत मंदिर पुजारी पंडित शंभू शरण एवं योगेश झा के द्वारा यजमान रश्मि राजश्री और विमल प्रसाद के द्वारा विधि पूर्वक पूजा-अर्चना के साथ हुई।

हरि कीर्तन में चंगेरी, कुंडा, खेसर खगड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कीर्तन मंडलियों द्वारा लगातार 24 घंटे हरे रामा हरे रामा, हरे कृष्णा हरे कृष्ण का कीर्तन किया। यह आयोजन मुख्य रूप से कैलाश प्रसाद अनिल प्रसाद राहुल प्रसाद नीतीश प्रसाद के द्वारा किया जा रहा है। गुरुवार को अखंड हरि कीर्तन का समापन किया जाएगा। समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अखंड हरि कीर्तन को सफल बनाने ग्रामीण गिरिधर प्रसाद मेहता, हरिशंकर यादव, प्रमोद मेहता, नरेश कुमार, विनोद मांझी, गिरीश मंडल, देवेंद्र कापरी,पवन कुमार सुमन, सरयुग मेहता, पुलिस मेहता, सत्यम कुमार आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं।








