AMIT LEKH

Post: जिले में 20,580 एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध

जिले में 20,580 एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर सुचारु रूप से पहुंचाया जा रहा है

आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और आपूर्ति में अनियमितता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त है। तीनों अनुमंडलों में लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर तत्काल कार्रवाई के साथ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों से बैकलॉग में कमी आ रही है और उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर सुचारु रूप से पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 20,580 एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जबकि बीते दिन 9,324 सिलेंडरों की सफलतापूर्वक डिलीवरी की गई है, जो बेहतर आपूर्ति प्रबंधन को दर्शाता है। शिकायतों के त्वरित निपटारे को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। प्राप्त सभी शिकायतों को संबंधित एसडीएम को भेजकर शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। आज कुल 35 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सबसे अधिक 29 मामले बेतिया से सामने आए। वहीं, नरकटियागंज अनुमंडल से 3 तथा बगहा से भी 3 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रशासन द्वारा सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या पैनिक की स्थिति में न आएं। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

नोट- एलपीजी गैस से संबंधित विज्ञप्ति जारी करने वाले पदाधिकारी को जमीनी हकीकत भी जानने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Recent Post