AMIT LEKH

Post: अनुमंडल पुलिस कार्यालय सदर-1 बेतिया का निरीक्षण

अनुमंडल पुलिस कार्यालय सदर-1 बेतिया का निरीक्षण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

एसपी बेतिया द्वारा विभिन्न पंजीयों यथा लुट पंजी, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, फिरौती हेतु अपहरण पंजी, त्रुटि पंजी, अपराध अनुक्रमनी इसके अतिरिक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ‘सदर – एक’ के कार्यालय में संधारित संबंधित विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 30 मार्च 26 को पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 बेतिया कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

तत्पश्चात विभिन्न पंजीयों यथा लुट पंजी, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, फिरौती हेतु अपहरण पंजी, त्रुटि पंजी, अपराध अनुक्रमनी इसके अतिरिक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ‘सदर – एक’ के कार्यालय में संधारित संबंधित विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया गया।

छाया : अमिट लेख

पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय से संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलो DARPAN,CCTNS,NETGRID आदि की प्रविष्टियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

छाया : अमिट लेख

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा लंबित कांडों की समीक्षा भी की गई। लंबित कांडों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियो को चिन्हित करते हुए

उनके विरुद्ध अलग से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post