AMIT LEKH

Post: एसएसबी के कुशल नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

एसएसबी के कुशल नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

इंस्पेक्टर राकेश मणिपाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय सही जानकारी, धैर्य और त्वरित कार्रवाई ही जीवन की रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। दिनांक 02 जून 2026 को एसएसबी कैम्प पथलहवा के राहत एवं बचाव दल के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश मणिपाल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्राम भेडिहारी में आपदा जागरूकता एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो : चिश्ती

कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर राकेश मणिपाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय सही जानकारी, धैर्य और त्वरित कार्रवाई ही जीवन की रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है। उनके निर्देशन में ग्रामीणों को बाढ़, आगजनी, भूकंप तथा अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।

छाया : अमिट लेख

साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में घायल अथवा अचेत व्यक्ति को जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने के लिए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर राकेश मणिपाल के नेतृत्व, सरल व्यवहार और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम गांवों में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को आपदा के समय आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर एसएसबी के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह एवं नवल किशोर शाह सहित अन्य जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा बलों और प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Recent Post