बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
भारी मात्रा में विदेशी एवं विदेशी शराब बरामद : उत्पाद अधीक्षक
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया के निर्देश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, द्वारा एक विशेष टीम गठित कर शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 जून 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर एक महिला सहित20 शराब कारवाइयों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में विदेशी एवं विदेशी शराब बरामद किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगरनाथपुर, मुफ्फसील थानाअंतर्गत अमवामझार तथा बगहा थाना अंतर्गत जीतपुर नहर सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान लगभग 3600 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 265 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गश्ती के क्रम में सिसवनीया धांगड़ टोली के पास एक महिला रिना देवी, पति-संतोष कुमार, सा०-सिसवनीया धांगड़ टोली, थाना-लौरिया, जिला-प० चम्पारण, छापेमारी दल को देखकर अपने हाथ में काले रंग के प्लास्टिक लिए हुए भागने का प्रयास की जिसे महिला उत्पाद बलों द्वारा पकड़ी गई। उक्त महिला की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से काले रंग के प्लास्टिक में से 250 ml. की चार पाउच कुल 1.00 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-838/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गश्ती के क्रम में नौरंगिया थाना अंतर्गत दिल्ली कैंप के पास कच्ची सड़क वाली रास्ते में बिना चालक के एक निले रंग का त्रिपाल से ढका हुआ ट्रैक्टर-ट्रौली को शक के आधार पर विधिवत जाँच करने पर उक्त से कुल-440.64 लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-818/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गश्ती के क्रम में ही रामनगर थानान्तर्गत भावल रोड के रास्ते एक व्यक्ति भरत चौधरी, पिता-स्व० सूरज चौधरी, सा०-रतनपुरवा, वार्ड नं0-04, थाना-रामनगर, अपने कंधे पर एक पिले रंग के गमछी में कुछ लेकर जा रहा था। उसने पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा जिसे उत्पाद बलों द्वारा पकड़ा गय उक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से 1.5 लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-814/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल 20 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी दल :
1. रौशन कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
3. ब्रजकिशोर ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
5. श्रीमती किरण कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
7. सुटन पंडित, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
9. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।
2. रामनाथ शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
4. कमलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
6. रंजीत कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
8. तारणी प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषधे,








