भाजपा भोजपुर जिला कार्यसमिति बैठक मे आगामी कार्यक्रम तय
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया
✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर की नवगठित जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक जिला कार्यालय मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, विशिष्ट अतिथि के रूप मे केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद राज कुमार सिंह और अन्य अतिथियों मे पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व विधानपरिषद सभापति विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिला प्रभारी टीएन सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम के पहले आए हुए सभी कार्यकताओं का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित, डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि तथा वंदेमातरम गायन के साथ किया गया।तत्पश्यात आगत अतिथियों का स्वागत जिला पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र एवं फूलमाला के साथ किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने करवाते हुए संबोधन मे केन्द्र मे मोदी सरकार के नौ वर्षो के उपलब्धि पर जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की बात की। 30 मई से 30 जून तक यह कार्यक्रम बुथ स्तर तक किया जाएगा, जिसके लिए विधानसभा और मंडल स्तर पर संयोजक एवं सहसंयोजक बनाया गया है। वह कार्यक्रम एक साथ संपूर्ण भारत मे चलेगा, जिसमे भाजपा के सभी नेताओं सहित कार्यकताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मुख्य अतिथि भीखुभाई दलसानिया ने 30 मई से एक महिने तक चलने वाली विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकताओं के सम्मुख रुप-रेखा रखी। उन्होने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विशेष कार्यक्रम है,जिसे हम सभी को मिलकर सफल करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुनः 2024 मे प्रधानमंत्री बने ,उसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए गए कार्यो को हमे जन-जन तक पहुंचाना होगा। इसके लिए हमे लोगो से संपर्क कर प्रचार करना होगा और पुस्तिका वितरण करना है। इसके साथ बूथ स्तर से लोकसभा स्तर तक विभिन्न सम्मेलन के माध्यम से भी समाज के सभी वर्गो को केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे मे बताना है। उन्होने पूरे एक महिने का कार्यक्रम तिथिवार कार्यकताओं को बताते हुए उसे सफल बनाने का मूलमंत्र भी दिया। 30 मई को प्रधानमंत्री जी का संबोधन बूथ कार्यकताओं के साथ होगा, जिसे सभी बूथो पर सुना जाएगा।5-6 जून को सेवा भ्रमण कार्यक्रम, वृक्षारोपण,07जून से 20 जून तक विधानसभा स्तर पर विभिन्न प्रकार के सम्मेलन,21जून को विश्व योग दिवस पर सभी जगह कार्यक्रम, 23 जून जनसंघ संस्थापक डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती बूथ स्तर पर और प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुनना,25 जून विशेष दिन है जहाँ प्रधानमंत्री जी मन की बात को सुनने के साथ आपातकाल को काला दिवस के रूप मे भाजपा लोकसभा क्षेत्र मे बुद्धिजीवी सम्मेलन कर विपक्षियों को उनके कुकृत्यो को याद कराएगी और 20जून से 30 जून तक विशेष आभियान के तहत घर-घर जाकर जन संपर्क करने के साथ पत्रिका वितरण करना है। इस प्रकार अपने कार्यकर्मों के माध्यम से भाजपा ने 2024 कू चुनाव मे विपक्षियों को पटखने के लिए विगुल फूक चुकी है।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के लोकप्रिय सांसद आर के सिंह ने संगठन महामंत्री को विश्वास दिलाते हुए भोजपुर जिला मे कार्यक्रम को सफल करने के लिए संतुष्ट किया।उन्होने केन्द्र सरकार की विकास के साथ अपने लोकसभा क्षेत् की विकास की बात को लोगो तक पहुंचाने के लिए आश्वस्त किया।उन्होने कहा कि आजादी के बाद आरा लोकसभा क्षेत्र मे विकास सबसे अधिक उनके द्वारा किया गया है और यहाँ के जनता हमे बहुत प्रेम करती है। 2024 का लड़ाई जबरदस्त है और हम अपने कार्यकताओं के बल पर अवश्य जीतेंगे। वही पूर्व सांसद मीना सिंह ने कार्यकताओं मे जोश भरते हुए कही कि भोजपुर जिला सहित शाहाबाद क्षेत्र के जदयू के बड़े कार्यकर्ता भाजपा मे शामिल हो गए है और जो बचे-खुचे है वे सभी भी जल्द भाजपा मे शामिल हो जाएँगे। मै तब तक चैन से नही बैठुंगी ,जब तक नीतीश कुमार के पार्टी का नेस्तनाबूद नही कर दूँ।मेरी एक ही तमन्ना है कि 2024 मे नरेन्द्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बने। विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि देश मे दो धाराएँ चल रही है।एक मोदी जी को सता से बेदखल करना और दूसरा पुनः प्रधानमंत्री बनाना। उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं से लडाई लड़ने के लिए तैयार रहने की बात कही।उन्होंने आर के सिंह के कार्यो की प्रशंसा की। पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने एक महिने के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्वास दिलाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वैश्विक नेता बताते हुए सबके लोकप्रिय बताया। 2024 मेपूर्ण बहुमत से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने की बात कहा।भाजपा के कार्यकरता इसके लिए तैयार है। वही बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह ने मोदी जी को वैश्विक नेता बताते हुए कहा कि जीवन में पहली बार भारत के किसी प्रधानमंत्री को इतना सम्मान पाते हुए देखा है, जो विदेशी जमीन पर भी वहाँ के प्रधानमंत्री द्वारा पैर छूकर प्रणाम किया जाता है। विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम भोजपुर मे प्रथम स्थान पाएगा। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा ने की। कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह, सूर्यनाथ सिंह, सीडी शर्मा, प्रो.किस्मत सिंह, योग्यानंद घोष, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, मीरा यादव, कौशल यादव, उदय प्रताप सिंह प्रेम पंकज उर्फ ललन, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री मधु मिश्रा, रानी राय, विनय बेलाउर, संतोष चंद्रवंशी, रंजना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार कर्ण, प्रवक्ता नवीन प्रकाश, राजेश सिंह, संतोष सिंह, अजीत गुप्ता, संतोष तिवारी, धीरज सिंह, निलेश जैन, निशांत सिंह सेंगर, आईटी संयोजक ओंकार पांडेय, सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह, सभी मोर्चा अध्यक्ष, सभी 32 मंडल अध्यक्ष, प्रभारी सहित 200 कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए।








