वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के दो दिवसीय दौरे पर राज्यपाल ने मनोरम वादियों का लुफ्त उठाया
पावन सलिला नारायणी गंडकि में बोटिंग के बाद सभी विभागों के अधिकारियों के साथ किया बैठक
✍️ वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट :
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (विशेष)। महर्षि वाल्मीकि के तपोभूमि पर राज्यपाल आज दूसरे दिन वाल्मीकिनगर के दौरे पर रहें। इसक्रम में महामहिम ने इको पार्क का निरीक्षण भी किया। इस दौरान राज्यपाल ने वृक्षारोपण किया।
वन सभागार में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुये राज्यपाल ने वन सभागार में जिले के सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मियों के साथ तकरीबन 3 घंटे तक बैठक किया।
बैठक में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। इस तरह सभी विभागों का प्रेजेंटेशन में करीब 3 घंटे तक बैठक चलती रही। राज्यपाल ने एक-एक कर सभी विभागों के कर्मियों से उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी हासिल किया। इसके बाद ही आगे क्या कुछ और हो रहा है या किया जाना है इसकी भी जानकारी ली।
इस दौरान राज्यपाल द्वारा इस क्षेत्र को और कितना बेहतर किया जा सकता है इस संदर्भ में भी बताया गया। बोटिंग के बाद हाथी सेड पहुंचे राज्यपाल ने हाथी सेड का विधिवत निरीक्षण किया। इस दौरान हाथियों की उम्र, और उसका जंगल में उपयोग के बारे में उन्होंने जानकारी एकत्रित किया। राज्यपाल ने गंडक नदी में वोट सफारी भी किया।
महामहिम वोट सफारी के दौरान प्राकृतिक खूबसूरती से रू-ब-रू हुए। दो पहाड़ों के बीच से गुजरती हुई गंडक नदी को काफी करीब से देखा।
जंगल सफारी में दिखे जानवर
जंगल सफारी के दौरान राज्यपाल को जंगल के अंदर भारी संख्या में हिरण और चित्तल दिखाई दिए। इसके साथ ही मोर आदि पंछियों का भी दीदार नजदीकी से राज्यपाल ने किया। राज्यपाल ने कन्वेंशन सेंटर देखने के बाद दूसरे दिन का अपना यात्रा पूर्ण कर लिया। विटीआर के मनमोहक अहसासों को जेहन में संजोते हुये अपने दो दिवसीय कार्यक्रम को पूरा कर शाम को वाल्मीकिनगर से महामहिम राजधानी पटना के लिए प्रस्थान कर गये।








